लखनऊ। देश में ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ (सीएए) के नियम लागू हो गए हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार शाम को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसको लेकर सभी नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे एतिहासिक बताया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि, पीड़ित मानवता के कल्याणार्थ नागरिकता (संशोधन) अधिनियम लागू करने का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में मजहबी बर्बरता से पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
पीड़ित मानवता के कल्याणार्थ नागरिकता (संशोधन) अधिनियम लागू करने का निर्णय ऐतिहासिक है।
इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में मजहबी बर्बरता से पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
मनुष्यता को आह्लादित करने वाले इस मानवीय निर्णय हेतु आदरणीय…
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 11, 2024
उन्होंने आगे लिखा कि, मनुष्यता को आह्लादित करने वाले इस मानवीय निर्णय हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार एवं माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी का धन्यवाद! इस अधिनियम के अंतर्गत भारत की नागरिकता प्राप्त करने जा रहे सभी भाइयों-बहनों का हार्दिक अभिनन्दन!
वहीं, भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि, देश में इस बात की विश्वसनीयता आज हर नागरिक के अंतर्मन में घर कर गई है कि गारंटी की पूरी होने की गारंटी, मोदी की गारंटी है। भाजपा ने जो भी संकल्प लिए थे, उन्हें जिस प्रकार से पूरा किया गया है उसी की एक कड़ी CAA भी है। इससे उन विदेशी अल्पसंख्यकों को राहत मिलेगी जिनका उत्पीड़न बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में किया गया।
-एजेंसी
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026