आगरा। आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर संचालित फूड प्लाजा के सहायक प्रबंधक के साथ स्टेशन डायरेक्टर ने मारपीट कर दी। इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इसके अलावा सब्जी लेकर आने वाले वेंडर ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। स्टेशन डायरेक्टर की शिकायत मंडलीय रेल प्रबंधक से की गई है।
कैंट रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा संचालित है। इस फूड प्लाजा पर सुशील सिंह सहायक प्रबंधक हैं। सुशील सिंह ने बताया कि उनकी नाइट ड्यूटी रहती है। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह फूड प्लाजा में थे। उसी समय स्टेशन डायरेक्टर मोहम्मद अरशद आए। उन्होंने कहा कि बाहर बाइक कैसे खड़ी है। जब मैंने उनको बाइक के बारे में जानकारी न होने का कहा तो वे आग बबूला हो गए। धक्का देते हुए गेट से बाहर लाए। गेट के बाहर आते ही गाल पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे। मैं सर, सर कहते हुए अपनी गलती पूछता रहा, लेकिन उन्होंने गाली देना बंद नहीं किया। उसके बाद सीढ़ियों से धक्का दे दिया। इसके बाद वे गंदी-गंदी गाली देते रहे। असिस्टेंट मैनेजर का कहना है कि ये पहली बार नहीं है, जब स्टेशन डायरेक्टर ने मारपीट और अभद्रता की है। आए दिन वे ऐसे ही करते रहते हैं।

रविवार को असिस्टेंट मैनेजर के अलावा स्टेशन डायरेक्टर ने सब्जी लेकर आए वेंडर भदौरिया से भी मारपीट की। वेंडर का कहना है कि रविवार की सुबह वह सब्जी लेकर फूड प्लाजा पहुंचा। स्टेशन डायरेक्टर गेट पर खड़े थे। उन्होंने पूछा कि तुम कौन हो। मैंने बताया कि सब्जी लेकर आया हूं। इतना सुनते ही स्टेशन डायरेक्टर ने गाल पर थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिए और गाली गलौज कर भगा दिया।
स्टेशन डायरेक्टर की रवैए से परेशान सफाई कर्मचारियों ने भी काम बंद कर दिया है।
- शिवाजी महाराज का शौर्य, आगरा प्रवास और ब्रज की संस्कृति बनेगी आकर्षण: ताज नगरी में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% निर्माण कार्य पूरा; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया निरीक्षण - October 16, 2026
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026