आगरा: शमसाबाद में शादी के दस दिन बाद पति की आंखों के सामने ही महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस जांच में जुटी है.
बताया गया है कि फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी विगत 22 अप्रैल को शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं थी। उसने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर पति के साथ सुहागरात भी नहीं मनाई।
युवक ने बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। विगत एक मई को वह उसे बाइक से लेने गया। वह पत्नी को लेकर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में शमसाबाद जारोली टीला के पास पत्नी बोली- सिर में तेज दर्द हो रहा है, कस्बे के चौराहे से दवा लेंगे। कस्बे में जाकर मेडिकल स्टोर से दो गोली लीं। पति ने रुपये दे दिए। उसने दो पत्ते और लिए। जब पति ने चलने के लिए बोला तो कहने लगी कि अभी रुको, दो मिनट में पानी की बोतल लेकर आती हूं। इसके बाद एक किलोमीटर जाकर पत्नी ने बाईपास चौराहे पर उल्टियां की। फिर पति, पत्नी को बाइक पर बैठाकर चलने लगा।
कोलारी मोड़ के पास से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आए और गाड़ी रोकने के लिए बोला। पति ने गाड़ी नहीं रोकी, लेकिन बाइक धीमी करते ही पत्नी कूद कर दूसरे युवकों की बाइक पर बैठ गई। पति की युवकों से बहस भी हुई। वह चिल्लाता रहा, लेकिन पत्नी युवकों के साथ फरार हो गई। पति-पत्नी, युवकों में गर्मागर्मी के बाद हाथापाई भी हुई। इस दौरान पत्नी का पर्स और चप्पल रह गए। पति का आरोप है कि पर्स में कुछ नशीली दवा की टेबलेट मिली हैं।
पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने शादी के बाद उसके साथ संबंध भी नहीं बनाए। वह तबीयत खराब होने का बहाना करती रही। उसने घटना की शिकायत शमसाबाद थाने में की है। पुलिस ने कस्बे में लगे आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026