आगरा। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी अबकी बार 400 पार का नारा दे रही है, जगह-जगह चुनाव प्रचार किया जा रहा है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का विरोध प्रदर्शन भी जगह-जगह देखा जा रहा है। विरोध करने वाले लोग अलग-अलग तरीके से अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। कुछ लोग नारेबाजी प्रदर्शन करके लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और प्रत्याशियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं तो कुछ लोग पोस्टर पर क़ाली स्याही फेंक रहे हैं।
ताजा मामला ताजनगरी आगरा के प्रतापपुरा चौराहे का है। प्रतापपुरा चौराहे के पास पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के जस्ट बराबर से दीवार पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ भाजपा नेत्री और आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा का पोस्टर लगा है। इस पोस्टर पर भाजपा महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही है। सोशल मीडिया पर इस पोस्टर का फोटो वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा रहा है भाजपा महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा के पोस्टर पर अज्ञात व्यक्तियों ने स्याही फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया है। विरोध दर्ज करने वाले व्यक्तियों ने भाजपा से खासी नाराजगी भी जाहिर की है।
भाजपा महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा के पोस्टर पर फेंकी गई स्याही कुछ दिन पूर्व की बताई जा रही है। पोस्टर पर स्याही फेंककर विरोध दर्ज करने वाले लोग कौन हैं, इनके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। मगर जिस हिसाब से अज्ञात लोगों द्वारा प्रतापपुरा चौराहे पर लगे भाजपा महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा के पोस्टर पर स्याही फेंकी गई है, संभावना जताई जा रही है कि निश्चित तौर पर यह हरकत करने वाले लोग भाजपा विरोधी हो सकते हैं।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026