हरिद्वार। सनातन धर्म हमेशा अटल है और रहेगा…ये कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का. भागवत हरिद्वार में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी के आचार्य महामंडलेश्वर के 25 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम में राम जन्मभूमि मंदिर न्यास के महामंत्री चंपत राय, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई राजनेता और साधु संतों ने शिरकत की थी.
प्रजा की सेवा करने वाले सत्ता में रहें
इस दौरान संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश को चलाने वाले प्रजा पर शासन करने के लिए नहीं बल्कि उनका पालन के लिए रहें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में आने के पहले दिन ही कहा था कि वो एक प्रधान सेवक हैं, ऐसी सोच के साथ ही लोग सत्ता और शासन में रहें.
सनातन धर्म था, है और हमेशा रहेगा
सनातन धर्म पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म था, है और हमेशा रहेगा. उन्होंने कहा कि समय-समय पर समाज में कुछ विसंगतियां आती रहती हैं और वो दूर भी हो जाती हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सनातन धर्म हमेशा से ही जन कल्याण की बात करता है.
हरिद्वार में 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
आपको बता दें कि आचार्य महामंडलेश्वर के 25 साल पूरे होने के अवसर पर हरिद्वार के हरिहर आश्रम में तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें भाग लेने के लिए मोहन भागवत पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने आश्रम में संत समाज से मुलाकात कर उनके साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की.
– एजेंसी
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026