Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। समाजवादी पार्टी ने किसान आंदोलन को जड से पकड लिया है। किसान आंदोलन के सहारे सपा नेता और कार्यकर्ता लगातार किसानों तक पहुंच बना रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर सपाईयों ने किसानों के बीच पहुंच कर किसान घेरा और किसान चौपाल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन शुरू कर दिया है। सपा कार्यकर्ता उस समय गांव-गांव पहुंच कर किसानों से संपर्क बना रहे हैं जब किसान चौपाल पर अलाव ताप रहे होते हैं। यहां चौपाल के बीच सपाई कृषि कानूनों पर बात शुरू करते हैं और किसानों को समझाते हैं कि ये कानून किस तरह से किसान विरोधी हैं।
केन्द्र सरकार किसान विरोधी है, उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है
इसी अभियान के तहत सपा नेता और एमएलसी संजय लाठर ने मांट विधान सभा क्षेत्र के गांवों लालपुर में किसान घेरा और किसान संवाद कार्यकमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान किसान कानूनों के साथ ही सपा की नीतियों की भी जानकारी दी गई। संजय लाठर ने कहाकि केन्द्र सरकार किसान विरोधी सरकार है। यह सरकार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है, कभी भी किसानों का भला नहीं कर सकती। इस अवसर पर सौरभ चौधरी, ओमवीर नरवार, अंगद सिंह, रिंकू चौधरी, उमेश प्रधान आदि मौजूद रहे। वहीं कस्बा सौंख के गांव मल्हू में सपा नेता प्रदीप चौधरी ने किसान चौपाल लगाई। लोगों को बताया कि किस तरह कृषि कानूनों के जरिये किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। सपा नेता ने गांव में अलाव भी डलवाये।
- आगरा सर्राफा बाजार में हड़कंप: एक करोड़ की चांदी डकार गए दो कारीगर भाई, कोर्ट के आदेश पर FIR - February 14, 2026
- हादसा या हत्या? यमुना में तैरता मिला 9वीं की छात्रा का शव, आगरा में परिजनों ने पुलिस की ‘डूबने वाली थ्योरी’ को नकारा - February 14, 2026
- सत्ता से बाहर रहकर कांग्रेस हुई जहरीली… असम में बोले पीएम मोदी— घुसपैठियों के हवाले राज्य को करना चाहता है विपक्ष - February 14, 2026