प्रवासी श्रमिकों की सेवा करने ISBT पहुंचे RSS कार्यकर्ता
पानी, लाई चना, भोजन, चॉकलेट, चप्पलें वितरित की गईं
Agra (Uttar Pradesh, India)। लॉकडाउन की स्थिति में झुंड बनाकर चल रहे प्रवासी मजदूरों की सेवा के लिए रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक महानगर की सड़कों पर उतरे। संघ के स्वयंसेवक रविवार सुबह सूर्योदय से पूर्व ही आईएसबीटी बस अड्डे पर पहुंच गए। मजदूरों को जलपान, भोजन, वस्त्र, चप्पलें और अन्य वस्तुएं उपलब्ध करायीं। स्वयंसेवकों की कुछ टोली उन्हें उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए उनकी सहायता करती दिखायी दी।

क्या दिया
संघ के स्वयंसेवकों द्वारा मजदूर भाईयों के लिए एक हजार पानी की बोतलें, लाई चना के 500 पैकेट, भोजन के 700 पैकेट, बिस्किट के एक हजार पैकेट, 250 मास्क, बच्चों के लिए 48 लीटर दूध के पैकेट, 500 जोड़ी चप्पलें, 200 चॉकलेट, लॉलीपॉप का वितरण किया। शाम को पुनः स्वयंसेवकों की टोली आईएसबीटी बस अड्डे पहुंची और सेवा व राहत कार्यो में जुटी रहीं।

कई स्थानों पर स्वयंसेवक कर रहे सेवा
आरएसएस के विभाग संघचालक हरीशंकर शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बचाव की दृष्टि से जब से लॉकडाउन की घोषणा हुई, तभी से संघ के स्वयंसेवक गरीबों व वंचितों की सेवार्थ विभिन्न सेवा कार्य कर रहे हैं। ऐसे में जब मजदूर भाई अपने घरों की ओर जा रहे हैं तो उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए स्वयंसेवक विभिन्न स्थानों पर उनकी सेवा कर रहे हैं। आगरा में आईएसबीटी बस अड्डे पर और फतेहाबाद टोल प्लाजा, ग्वालियर मार्ग आदि स्थानों पर मजदूर भाइयों की सेवा की जा रही है। हरीशंकर शर्मा ने कहा कि स्वयंसेवकों द्वारा इसी प्रकार रोजाना मजदूरों की सहायतार्थ सेवा कार्यो का संचालन किया जाएगा। वितरण में सीए प्रमोद चैहान, लिकेश, विनीत, संजय चौहान आदि स्वयंसेवक का सहयोग रहा।
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Bereit, echtes Geld zu gewinnen? Jetzt bei Lucky Dreams Casino in Österreich aktiv werden! - October 28, 2026
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026