Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से सेवा भारती आगरा विभाग ने पुष्कल के संयोजकत्व में कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण पंजीकरण एवं प्रचार अभियान शुरू किया है। संघ के ब्रज प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने संघ के प्रांत कार्यालय माधव भवन, जयपुर हाउस आगरा से भगवा पताका फहराकर टीकाकरण अभियान से सज्जित रथ को प्रस्थान किया।
इस मौके पर फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजकुमार चाहर ने सेवा भारती के अभियान को महत्वपूर्ण योगदान बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव रखना है तो टीकाकरण जरूरी है। चंद्रनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने अभियान का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रान्त कार्यवाह प्रमोद, सह प्रान्त प्रचारक धर्मेंद्र, सेवा भारती आगरा विभाग के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय, मंत्री जगमोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार, सहमंत्री संजय शर्मा, पूर्वी महानगर के अध्यक्ष अरुण गर्ग एवं छावनी महानगर के सहमंत्री झम्मन सिंह कुशवाह की उपस्थिति रही ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पश्चिम महानगर प्रचार प्रमुख आगरा विनीत शर्मा ने बताया कि प्रचार रथ ने खेरागढ़ तहसील के अंतर्गत देवरी व जगनेर आदि में भ्रमण किया। भाजपा आगरा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक विकास गुप्ता, अनित, नंदू, शिव एवं सोनू पंडित का सहयोग रहा।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026