Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बृज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक धर्मेन्द्र कुमार और स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह की भेंट हुई। इस मुलाकात के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। समझा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संघ के प्रचारक कुछ खास लोगों से मिल रहे हैं। उनका मन टटोल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कुछ खास होने वाला है।
डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित डॉ. एपीएस वर्ल्ड स्कूल में सह प्रांत प्रचारक धर्मेन्द्र कुमार और डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरपरसन एके सिंह के बीच लम्बी बातचीत हुई। संस्था के अध्यक्ष कपिल देव द्वारा रचित पुस्तक We the Sikhs की एक प्रति सह प्रांत प्रचारक को भेंट की गयी। संघ के महानगर प्रचारक सचिन तथा अन्य प्रचारक भी इस दौरान मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। कहने को तो 11 महीने चुनाव को बचे हैं लेकिन हकीकत में छह महीने ही हैं। छह महीने पहले से चुनाव की तैयारी शुरू हो जाती है। फिर कोई अन्य काम नहीं होता है। प्रत्याशियों के चयन में भारतीय जनता पार्टी सबसे पीछे रह जाती है। माना जा रहा है कि इस बार यह काम प्राथमिकता के तौर पर जल्दी संपन्न कर लिया जाए ताकि प्रत्याशी को भी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह से इस बारे में बातचीत हुई या नहीं, यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन आजकल बातचीत के केन्द्र में राजनीति है। राजनीति से कोई अछूता नहीं है, संघ भी नहीं। संघ के तमाम प्रचारक भारतीय जनता पार्टी में केन्द्रीय भूमिका में हैं। अनेक प्रचारक संघ छोड़कर सांसद और विधायक हैं।
इस बारे में पूछे जाने पर स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने सिर्फ इतना कहा- विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्हें पुस्तक भेंट की गई।
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Gaming Adventure Enhanced by Duck Hunters Slot - October 8, 2026