Agra, Uttar Pradesh, India. डॉ. एमपीएस ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूटशंस आगरा में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन हो गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने कला, संस्कृति, सामाजिक व नैतिक मूल्यों को समझा। प्राकृतिक आपदा के समय सहायता, सेवा, एवं जीवन रक्षक तरीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया|
इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने प्रशिक्षुओं से कहा कि इस तरह के शिविर हमें पूर्ण उमंग से जीने की प्रेरणा देते हैं| संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ ए.के गोयल ने शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर छात्र छात्राओं में सामूहिकता की भावना का विकास करते हैं। साथ ही उनके व्यक्तिगत कौशल को निखारते हैं।

समन्वयक के रूप में सीमा धींगरा, सुश्री उर्वशी राना ने विशेष सहयोग किया| निर्णायक मंडल में डीन एकेडमिक विकास शर्मा व डॉ. प्रबल प्रताप सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे|
फोटो परिचयः डॉ. एमपीएस ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूटशंस आगरा में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर के समापन समारोह में विद्यार्थी और शिक्षक।
- Where Prosperity Meets Independence for Canada Players at Betrepublic Casino - November 6, 2026
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026