Agra, Uttar Pradesh, India. सत्यमेव जयते ट्रस्ट की सेवाओं से बच्चों में भी सेवा भाव जाग्रत हो रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण प्रोफेसर कॉलोनी, दिल्ली गेट आगरा निवासी रिमी जैन- रवि जैन की पुत्री कु. दिव्यांशी जैन (रिया जैन) ने पेश किया है।
रिया जैन ने अपनी कारपोरेट सेलरी से ₹30000 का योगदान एआरवी (कुत्ता काटे के इंजेक्शन) के लिये सत्यमेव जयते ट्रस्ट को किया है। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में कुत्ता काटे के इंजेक्शन नहीं है। इस कारण बड़ी समस्या है। सत्यमेव जयते ट्रस्ट इस कमी को दूर करने का प्रयास कर रहा है।
कु. दिव्यांशी सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन की पौत्री हैं। उनका मानना है कि दिव्यांशी की इस पहल से अन्य बच्चों में भी सेवा के प्रसून खिलेंगे। सत्यमेव जयते ट्रस्ट परिवार ने कु. दिव्यांशी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
- रामपुर में जुड़वां बहनों के फिंगरप्रिंट और रेटिना मिले एक समान, बायोमीट्रिक सिस्टम फेल होने पर डीएम ने ऐसे सुलझाई समस्या - September 23, 2026
- आजमगढ़ में पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पहचान पत्र मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पत्नी और दो पंडितों को मारी गोली, कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी गिरफ्तार - September 23, 2026
- आगरा के कागारौल में चोरों का दुस्साहस: एक ही रात में दो घरों से एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी की चोरी, गांव में मचा हड़कंप - September 23, 2026