विजय किशोर बंसल ने 1000 ARV दीं
जिला अस्पताल को चाहिए रोज 100 वाइल
सत्यमेव जयते ट्रस्ट कर रहा लगातार प्रयास
Agra, Uttar Pradesh, India. कुत्ता व बंदर काटे के मरीजों के लिए जिला अस्पताल को रोजाना 100 एआरवी (Anti Rabies Vaccine) की जरूरत रहती है। पिछले काफी समय से शासन की ओर से एक भी इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं हो रही है। मरीजों को इससे हो रही दिक्कत को देखते सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा इनकी नियमित उपलब्धता के लिये सहयोग किया जा रहा है। आगरा में अगर समाजसेवी न होते तो कुत्ता के काटने के बाद रेबीज हो जाती और कुत्ते की तरह भौंकते हुए मर जाते।
समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल के सौजन्य से सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने 1000 एआरवी जिला अस्पताल के CMS डॉ. अशोक अग्रवाल को भेंट किये। पिछले दो हफ्तों में 500-500 की दो खेप जिला अस्पताल को अपनी ओर से ट्रस्ट भेंट कर चुका है। 500 इंजेक्शन की एक खेप की लागत लगभग 1,30,000 रुपये है।

सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन ने इंजेक्शन भेंट करते हुए शासन से इनकी आपूर्ति होने के प्रयासों के लिए जिला अस्पताल प्रशासन से अपेक्षा की। इस मौके पर उद्योगपति पूरन डाबर, अशोक गोयल, एस.के मेहरा, गौतम सेठ, मंजू गुप्ता, रेखा नागपाल, रवि बंसल, डॉ. पीयूष जैन, हरीश वासवानी व नंदकिशोर गोयल की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस ने आगरा छावनी से विधायक डॉ. जी.एस धर्मेश जी को इंजेक्शन की आपूर्ति कराने के लिये पत्र भी दिया। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे लखनऊ में इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026