नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में चेन्न्ई सुपर किंग्स अपने कप्तान को लेकर अब भी संकट से जूझ रहा है। पहले महेंद्र सिंह धोनी फिर रवींद्र जडेजा , लेकिन महज 8 मैचों में कप्तानी करने के बाद जडेजा ने सरेंडर कर दिया और फिर से धौनी टीम के कप्तान बन गए। नतीजा ये हुआ कि टीम इस सीजन में प्लेआफ की होड़ से बाहर हो गई। चेन्नई टीम नए कप्तान की तलाश जरूर कर रहा होगा जो इस टीम को आगे ले जाए।
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि इस वक्त सीएसके टीम के ओपनर बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ ही ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं जो धौनी के बाद टीम की बागडोर संभाल सकें और वीरेंद्र सहवाग ने भी गायकवाड़ को सपोर्ट किया है। सहवाग के मुताबिक रितुराज गायकवाड़ और एम एस धौनी में काफी समानताएं हैं।
सहवाग ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को बताया कि वो महाराष्ट्र टीम की कप्तानी करते हैं और चुपचाप खेलते हैं। भले ही वो शतक लगा लें, लेकिन वो कभी इसे दिखाते नहीं हैं। अगर वो कभी शून्य पर भी आउट हो जाएं तो भी उनका बर्ताव वैसा ही होगा। उनके चेहरे को देखकर कभी नहीं लगता कि वो शतक लगाने से खुश हैं या फिर शून्य पर आउट होने से दुखी हैं। वो शांत हैं और उनके पास नियंत्रण है साथ ही उनके पास एक अच्छा कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद हैं। वो प्रथम श्रेणी में कप्तानी कर रहे हैं ऐसे में उनके पास किसी मैच को नियंत्रित करने का पूरा अनुभव है। उनके पास इस बात का आइडिया है कि परिस्थिति के मुताबिक किसे गेंदबाजी देनी है और किसे बल्लेबाजी पर भेजना है।
– एजेंसी
- भगवान राम के 5 … अब धीरेंद्र शास्त्री का पुराना बयान वायरल, अखिलेश यादव बोले- सनातनी मुख्यमंत्री का बुलडोजर अब कहां चला गया? - November 4, 2026
- कुशीनगर में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, नीचे फेंकी व्हाट्सएप चैटिंग की कॉपियां; प्रेमी पर लगाया धोखा देने का आरोप - November 4, 2026
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026