लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल में तूफान मचाए हुए हैं। केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार पारी खेली। इसी दौरान उन्होंने जैसे ही पहला छक्का जड़ा तो वे आईपीएल में भारत के लिए सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। केएल राहुल आईपीएल के इस सीजन में लय में नजर आए हैं। कुछ मैचों को छोड़ दें तो उन्होंने लगातार रन बनाए हैं।
केएल राहुल ने 35 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। ये उनके आईपीएल करियर का 29वां अर्धशतक है। केएल राहुल के बल्ले से आईपीएल 2022 में ये तीसरी फिफ्टी निकली है। वे दो शतक भी इस सीजन में जड़ चुके हैं। इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 में 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं। केएल राहुल इस सीजन में दो बार बिना खाता खोले भी आउट हो गए थे।
आईपीएल के इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज 150 छक्के लगाने का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम था, जिन्होंने 125 पारियों में आईपीएल में 150 छक्के जड़े थे। वहीं, केएल राहुल ने 100 से कम पारियों में ये कमाल कर दिखाया है। 129 पारियों में रोहित शर्मा ने और 132 पारियों में विराट कोहली ने आईपीएल में 150 छक्के जड़ने का करिश्मा किया था। हालांकि, सबसे तेज 150 छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है।
-एजेंसियां
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026