Agra, Uttar Pradesh, India. शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति (पंजीकृत) आगरा ने गणतंत्र दिवस मनाया। अवंतीबाई लोधी चौराहा (शास्त्रीपुरम गोल चक्कर) पर प्रातःवेला में जब भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज होने लगी तो राहगीर रुक कए। जनगणमन हुआ। शास्त्रीपुरम की जन समस्याओं के समाधन के निमित्त प्रयास तेज करने का संकल्प लिया।

महासचिव डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अगली बैठक 29 जनवरी, 2023 को प्रातः 10 बजे से सुनील शर्मा के आवास पर होगी। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है। बैठक में न आने वालों को समिति से बाहर किया जाएगा। अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय ने आभार प्रकट किया।
श्रीमती बैजंती देवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को देख हर हृदय में देशभक्ति की हिलोर, देखें तस्वीरें
इस अवसर पर अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय, महासचिव डॉ. भानु प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह परमार, उपाध्यक्ष भजनलाल प्रधान, किशन सिंह चाहर, संयुक्त सचिव राजवीर सिंह, संगठन सचिव सुनील शर्मा, सहसचिव डॉ. लाखन सिंह, मीडिया प्रभारी तरुण कुमार, डॉ. पवन कुमार, वंदना सिंह आदि उपस्थित रहे।
- अलवर जाने की कहकर निकला था घर से, मौत की खबर बनकर लौटा; सीकरी के शाही तालाब में तैरता मिला शव - March 6, 2026
- इंग्लैंड पस्त, टीम इंडिया मस्त: ढोल की थाप और पटाखों की गूंज से गूँजा आगरा, अब फाइनल का इंतज़ार - March 6, 2026
- ट्रियोम क्लब द्वारा धुलेंडी पर सूरत में धूमधाम से हुआ ‘मडफेस्ट का आयोजन - March 6, 2026