Agra, Uttar Pradesh, India. प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग आगरा में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्रधानाचार्या याचना चावला द्वारा विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रगान के साथ सलामी देते हुए ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रंजना गुप्ता ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए सभी का हार्दिक अभिनंदन किया। विद्यालय की शिक्षिका अर्सला नदीम ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सभी को अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहते हुए स्वयं में परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक अंर्तसदनीय एकल नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन कक्षा सात के जसनूर और अनुषा ने किया। दोनों ही प्रतियोगिताओं को दो-दो वर्गो में आयोजित किया। गायन प्रतियोगिता का विषय देशभक्ति गीत व नृत्य प्रतियोगिता का विषय चारों वर्गोx के लिए क्रमशः बॉलीवुड गीत, वनोन्मूलन, समाज के योद्धाओं को श्रद्धाजलि व देशभक्ति गीत रहा। सभी प्रतिभागियों ने बडे़ उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। चूकिं प्रतियोगिता का माध्यम जूम प्लेटफॉर्म था तो विद्यार्थियों के अभिभावकों ने इस प्रतियोगिता में अपना सराहनीय योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने जल्द ही कक्षा आठ तक के लिए विद्यालय खुलने की आशा जाहिर की। साथ ही कोरोना वैक्सीन के लिए भारतीय वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया।

प्रधानाचार्या याचना चावला ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि हमारे स्कूल को एजूकेशन एक्सपो टी. वी. द्वारा संचालित छठे साउथ एशियन एजूकेशन अवार्ड आयोजन में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान एवं निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता जी को बेस्ट ऐडयूप्रेन्योर अवार्ड प्राप्त हुआ। इसकी घोषणा 24 जनवरी को एजूकेशन एक्सपो टी वी द्वारा वरचुअल सेरेमनी में की गयी। इसके लिए प्राधानाचार्या ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

अजीत नगर बाजार कमेटी परिवार के सेल्फी प्वाइंट (तिरंगा चौक) पर रोजाना होने वाले ध्वजारोहण व राष्ट्रगान में मुख्य अतिथि मेजर जनरल प्रताप दयाल (रिटायर्ड) और प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री श्याम बंसल रहे। बाजार कमेटी के द्वारा अतिथियों एवं प्रिल्यूड परिवार के सदस्य (छात्रों एवं शिक्षकों) का हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण करने के पश्चात् राष्ट्रगान किया और कमेटी अध्यक्ष राजेश यादव, सुंदरलाल चेतवानी, मनोज नोतनानी, संजय नोतनानी, दिनेश अरोरा आदि उपस्थित सभी पदाधिकारी व सदस्यों को 26 जनवरी, 2018 से निरंतर रूप से चलने वाले इस कार्यक्रम की प्रशंसा की व शुभकामनाएँ दीं। कमेटी द्वारा की गई पहल की सराहना की और इस कार्यक्रम के लंबे समय तक चलने की कामना की।

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक श्याम बंसल, विद्यालय छात्र परिषद के सदस्यों देव अग्रवाल, अंशिमा अग्रवाल, दीक्षा चौधरी, रिद्धि शर्मा, निश्चल गुप्ता, कुणाल कसाना, वृंदा बंसल, पुष्पित जिंदल, दिव्यांग भारद्वाज, देवांशी मित्तल, अभय गुप्ता, पियूष गुप्ता, मयंक त्रिवेदी, तनिष्क बंसल, तनीषा गर्ग, दिव्यंम सिंह, दिव्यंम भारद्वाज, जयंत चौधरी व शिक्षकगण अलका दीक्षित, काजल वासुदेवा, आर. पी. सिंह, आनंद अग्रवाल सभी ने इस मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लिया।


- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026