भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की तरफ से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी 2024) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 01 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। एएफसीएटी 2024 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।
परीक्षा विवरण
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2024 (AFCAT 1 परीक्षा 2024) पास करने वाले उम्मीदवारों को जनवरी 2025 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, और उन्हें फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और नॉन तकनीकी शाखाओं) में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) प्रदान किया जाएगा। इसके तहत 317 रिक्तियों की घोषणा की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, एएफएसबी टेस्ट और मेडिकल परीक्षा पर आधारित होगा।
परीक्षा तिथियां
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFACT 1) 16, 17, 18 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 550 + जीएसटी के साथ भुगतान करना होगा।
भारतीय वायु सेना (IAF) फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी और तकनीकी) शाखाओं के लिए हर साल दो बार AFCAT परीक्षा आयोजित करती है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये स्टाइपेंड दिया जाता है।
- केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा, जनसंदेश टाइम्स अखबार के अवॉर्ड आगरा के पदमश्री, शिक्षाविदों को दिया बड़ा काम - September 28, 2025
- NTPC ने शुरू की रिक्त 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया - December 14, 2023
- यूपी पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी से - December 13, 2023