पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को रक्तदान अमृत महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। इसके लिए आरोग्य सेतु पोर्टल पर पंजीयन शुरू हो गया है। 17 सितंबर को देश भर में एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने की योजना है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस अभियान को लेकर एक पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि यह अभियान राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस यानी एक अक्तूबर तक जारी रहेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत आरोग्य सेतु पोर्टल पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पंजीयन चालू हो गया है। इसमें लोगों से रक्तदान करने और मानवता की खातिर प्रधानमंत्री के मिशन का हिस्सा बनने का आह्वान किया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा गत सप्ताह भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि इस अभियान का नारा होगा।‘रक्तदान एकजुटता का कार्य है। प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं।‘सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्थानीय व क्षेत्रीय भाषाओं में अभियान आयोजित करने का अनुरोध किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि एक कुशल और प्रभावी राष्ट्रीय रक्त प्रणाली और सुरक्षित रक्त को पूरे देश में समय पर उपलब्धता को अनिवार्य करेगी। इसे सुनिश्चित करने के लिए लोगों की व्यापक और सक्रिय भागीदारी के साथ स्वैच्छिक, गैर.पारिश्रमिक, नियमित रक्तदान की आवश्यकता है। 17 सितंबर 2022 को देशभर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव है। इस गतिविधि का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं से एक दिन में करीब एक लाख यूनिट रक्त एकत्र करना है।
- सुरेन्द्र सिंह चाहर बने अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती के आगरा जिलाध्यक्ष, जानिए क्यों - November 2, 2025
- 60 वर्ष के हुए शाहरुख खान का अभिनय सफर आगरा से शुरू हुआ था, पढ़िए अनसुनी दास्तान - November 2, 2025
- ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के नारे अब हिंसा भड़काने का लाइसेंस बन चुके हैं: स्वामी प्रसाद मौर्य - November 2, 2025