Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. कोठी मीना बाजार स्थित चित्रकूट धाम में चल रही धर्म चक्रवर्ती पीठाधीश्वर पदम भूषण जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की श्री राम कथा में तीसरे दिन राम जन्म उत्सव मनाया गया। चारों ओर राम जन्मोत्सव के हर्षोल्लास से भक्त झूम रहे थे। स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के आगमन पर जैसे ही हनुमान चालीसा का दोहा श्री गुरु चरण सरोज रज.. गाई, लोगों ने जय श्रीराम के नारे से पूरा पंडाल गुंजायमान कर दिया। कथा में सीताराम सीताराम जय जय सीताराम से भजनों की शुरुआत करते हुए राम जन्म उत्सव का वर्णन किया।
मैं बूढ़ा नहीं, युवा हूँ
पहले युवा भटका हुआ था। युवाओं को समझाना आसान है पर बुजुर्गों को नहीं। मैं बूढ़ा नहीं हूं, मैं युवा हूं। सभी लोग राम जी की सत्ता पर सर झुकाते हैं और उन्हें आदर्श मानते हैं।
आगरा के लोग मुझे पेठा से ज्यादा पसंद
आगरा के लोग मुझे अच्छे लगते हैं। पेठा तो मुझे प्रिय है ही पर आगरा वाले उससे ज्यादा प्रिय हैं।

कोठी मीना बाजार को सीता बाजार नाम करा कर ही रहूंगा
मीना बाजार महिलाओं का अपमान है। इसी मीना बाजार में अकबर ने महिलाएं बेची थी। अब हम आजाद हो चुके हैं। अब इसका नाम सीता बाजार ही होगा। इस बाजार को मीना बाजार करा कर ही मैं रहूंगा। इसी बाजार का मीना बाजार नाम सुनकर मेरा खून खौल जाता है।
पढ़ना नहीं चाहते कथावाचक
आजकल कथावाचक एक अक्षर पढ़ना नहीं चाहते। वह चाहते हैं अधिक से अधिक भीड़ हो और अधिक से अधिक पैसा हो। अहिंसा परमो धर्म कई मायने में मुझे समझ नहीं आता। जब किसी महिला की इज्जत लूट रही हो तो हिंसा सबसे बड़ा धर्म है, उसका सबसे बड़ा हथियार है।
संतों की सुनो
संत हजारों में एक होता है। भगवान को भी संत बनने में आनंद आता है भगवान कहते हैं मैं संतों की धूल से पवित्र होता रहता हूं। संतों के यहां जाओ तो सुनाओ नहीं, उनकी सुनो। रामचरितमानस मानवता का आदर्श है। हम रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करके रहेंगे।

फिर मॉरीशस जाऊंगा
मॉरीशस में जब नौवां रामायण अधिवेशन हुआ तो भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैं मॉरीशस गया था। वहां मुझे कहा कि हिन्दू भारत में किराए पर रह रहा है, वह मंदिर नहीं बना पा रहा है लेकिन अब मंदिर बन रहा है और रामलला भी उस में जल्द विराजमान होने वाले हैं। उसके बाद में फिर मॉरीशस जाऊंगा।
सोनिया को नहीं भारतीय संस्कृति का ज्ञान
राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने कोर्ट में बयान दिया कि राम पैदा ही नहीं हुए। उन्हें भारतीय संस्कृति का ज्ञान नहीं जबकि उनके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मैंने कहा गुरु ग्रंथ साहिब में 56 सौ बार राम नाम का बोध हुआ है। भगवान राम का जन्म नहीं हुआ, वे प्रकट हुए हैं। यह देवता लोग जानते हैं। भगवान पीतांबर वस्त्र धारण कर प्रकट होते हैं।
अगली बार आगरा आया तो वेद से श्री राम कथा सुनाऊंगा
वेद में भी भगवान राम के अवतार की कथा है। अगली बार आगरा आया तो वेद के आधार पर राम कथा सुनाऊंगा। कोर्ट में गवाही हमने दी फैसला हमने सुना और अब राम मंदिर हम बनते देखेंगे।

छह अप्रैल को सुंदरकांड का पाठ और हनुमान जन्मोत्सव
कथा स्थल पर छह अप्रैल, 2023 को अपराह्न दो बजे से हनुमान जयंती के अवसर पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा। शाम चार बजे से स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को हनुमान जन्मोत्सव की कथा का रसपान कराएंगे। रात आठ बजे पीठाधीश्वर महाराज खंदारी स्थित एलिवेट अपार्टमेंट में सुन्दरकाण्ड पाठ करेंगे।
ये रहे यजमान
मुख्य यजमान धनकुमार जैन- शालिनी जैन रहे। दैनिक यजमान में विजय वर्मा, महेश गोयल, विजय बंसल, दिनेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संजीव अग्रवाल और गंगाराम रहे। बुधवार की प्रसाद व्यवस्था प्रेमचंद अग्रवाल की रही।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य आयोजक सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, डॉ. मृदुला कठेरिया, गौरव बंसल, सुशीला चौहान, अजय अवागढ़, सुनील मित्तल, आलोक जैन, पीयूष सिंघल, शंभू कठेरिया, राकेश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, स्वदेश वर्मा, हरिनारायण चतुर्वेदी, विमल कुमार, अनमोल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, ममता शर्मा, निधि बंसल, रजनी अग्रवाल, रिचा जैन, संगीता मित्तल आदि मौजूद रहे।
- आगरा के पिनाहट में ‘दबंगों की दबंगई’: प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़ के बाद की फायरिंग - March 30, 2026
- हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई संगम: आगरा का ईद मिलन बना राष्ट्रीय एकता की मिसाल - March 30, 2026
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026