लखनऊ। भाई बहन के अटूट प्रेम के त्यौहार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan Festival) के मौके पर योगी सरकार (Yogi Government) ने बहनों को बड़ा तोहफा दे दिया है। रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के दिन यूपी रोडवेज की बसों में महिलाएं एकदम फ्री यात्रा (Free Tour) कर सकेंगी।
यूपी (UP) में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के मौके पर 14 शहरों में 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को सरकारी नगरीय बसों में मुफ्त यात्रा (Free Tour) की सुविधा मिलेगी।

राज्य सरकार (State Government) के आदेश के मुताबिक, ये सुविधा लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, झांसी, बरेली, गोरखपुर, शाहजहांपुर, आगरा और मथुरा-वृंदावन में मिलेगी। इन शहरों में एसपीवी के माध्यम से संचालित की जा रही नगरीय बसों में रक्षाबंधन पर्व महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा (Free Tour) सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026