आगरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर रविवार को शास्त्रीपुरम स्थित अपने आवास पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने पार्टी ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को उन्होंने शुभकामनाएं दीं और पार्टी की विचारधारा व संगठन की ताकत को रेखांकित किया।
सांसद नवीन जैन ने कहा कि यह गर्व की बात है कि वे उस पार्टी के सदस्य हैं, जो आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो साधारण से साधारण कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे शीर्ष पद तक पहुंचा सकती है। यहां नेतृत्व योग्यता और समर्पण से तय होता है, न कि वंशवाद से।”
सांसद जैन ने कहा कि वह ख़ुद वार्ड से राज्यसभा तक पहुंचे हैं। यह भाजपा की कार्यकर्ता-निष्ठ व्यवस्था का जीवंत उदाहरण है। भाजपा में हर कार्यकर्ता को अवसर है, बशर्ते उसमें समर्पण, निष्ठा और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता हो।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, पार्षद रवि करोटिया, पूर्व पार्षद सुषमा जैन, वरिष्ठ नेता टीएन चौहान, ओम प्रकाश गोला, भूरी सिंह राजपूत, नरेश राजपूत, मनोज चौहान, शैलेन्द उपाध्याय, राजकुमार सिंह। अनीता बेस, मधु जैन, विशाल जैन, रवि जैन, आदर्श जैन आदि लोग मौजूद रहें।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026