नई दिल्ली। मुरादाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने यूसीसी पर कहा कि चुनावी और वोट पोलराइजेशन के लिए यूसीसी लाया जा रहा है। अगर ये कानून कुरान शरीफ के खिलाफ है तो हम विरोध करेंगे। हम कुरान शरीफ को मानेंगे, यूसीसी कानून को नहीं।
बतातें चलें कि उत्तराखंड विधानसभा में आज मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता का विधेयक पेश कर दिया है। यूसीसी बिल सदन में पेश किए जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। लंच के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।
देहरादून में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश किए जाने के बाद विधानसभा के अंदर विधायकों ने ”वंदे मातरम और जय श्री राम” के नारे लगाए। सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार सवालों से बचना चाहती है। सरकार यूसीसी पर कुछ छिपा रही है। सरकार सवालों का सामना नहीं कर सकती है इसलिए सरकार जल्दीबाजी कर रही है।
-एजेंसी
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026
- आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट क्षेत्र के पास मारपीट: येलो जोन में पाठक प्रेस बैरियर के पास भिड़े लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - October 17, 2026