Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आज फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक फेम के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने होटल सी.पी.पैलेस, खंदारी, आगरा में आहूत की।
बैठक में फेम की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा से पूर्व सर्वप्रथम भूपेंद्र सिंह सोबती ने राजेश खुराना को फेम का जिलाध्यक्ष एवं ब्रजेश पंडित को जिला महामंत्री घोषित किया। शीघ्र ही आपसी विचार विमर्श कर कार्यकारिणी गठन करने के लिए निर्देशित किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश खुराना ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार अप्रेल के प्रथम सप्ताह तक फेम की कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।
महामंत्री ब्रजेश पंडित ने कहा कि शीघ्र ही शहर में आगरा शहर के सभी वर्गों के व्यापारियों को फेम का सदस्य बनाया जाएगा एवं फेम व्यापारियों की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत रहेगा।
बैठक में शिवम गर्ग, धर्मवीर कौशिक, दीप बघेल, अनुज सिंघल, अमन कुलश्रेष्ठ,संतोष सिंह, चंद्रभान, मनोज शर्मा, राजपाल राजपूत, नीतेश उपाध्याय, लिली गोयल, अमित बजाज,पूरण चंद्र वर्मा,जीतेश कुमार,प्रेम शर्मा,गौरव जैन, मनीश कुमार, मुकेश निर्वाणिया, मनोज कुमार, रूपेश कुमार, मनोज खंडेलवाल, नागेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026