लखनऊ। प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया विजयादशी पर्व के अवसर पर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने बेंती स्थित राजभवन में पारंपरिक शस्त्र पूजन करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में एक बड़ी मेज पर 200 से अधिक हथियार रखे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनमें बंदूकें और अन्य असलहे शामिल हैं। दशहरे पर शस्त्र पूजन सनातन धर्म की प्राचीन परंपरा है और राजा भैया हर साल यह अनुष्ठान करते हैं।
हालांकि इस बार वायरल हुए वीडियो ने एक पुराने विवाद को भी ताजा कर दिया है। दरअसल, कुछ समय पहले उनकी पत्नी रानी भानवी सिंह ने उन पर अवैध असलहों का जखीरा रखने का आरोप लगाया था और इस संबंध में गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा था। ऐसे में विजयादशमी पर सामने आया यह वीडियो फिर से चर्चा का विषय बन गया है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में यह मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है।
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का बढ़ा रुझान: स्नातक सीट के मुकाबले वोटिंग की रफ्तार में आगे रहे शिक्षक वोटर - October 23, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के कारण न्यूयॉर्क में रहे राज्यसभा सांसद नवीन जैन: पुत्र वैभव जैन ने आगरा में संभाला चुनावी दायित्व - October 23, 2026
- ”विकास सहयोग और वैश्विक साझेदारी से ही संभव है सतत विकास”: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित बैठकों में सांसद नवीन जैन ने रखा भारत का पक्ष - October 23, 2026