Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. शास्त्रीपुरम, दहतोरा, निखिल एनक्लेव, द्वारिका पुरी, भावना अरोमा समेत 32 कॉलोनियों में बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। जलभराव की समस्या का तात्कालिक निदान कच्चा नाला है। इसकी मांग को लेकर शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति आगरा ने अवंतीबाई चौराहा, शास्त्रीपुरम पर धरना शुरू किया। तीसरे दिन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव आए। उन्होंने बताया कि 405 लाख का आगणन बना लिया गया है। टोरंट और ग्रीन गैस की लाइन के कारण काम तत्काल शुरू नहीं हो रहा है। कच्चा नाला बनेगा। उन्होंने आगणन की प्रमाणित प्रति भी समिति को हस्तगत कराई।
तीसरे दिन धरना शुरू हुआ तो लोगों में भारी आक्रोश था। भीषण गर्मी के बाद भी लोग धरने पर बैठे थे। नगर निगम के प्रति आक्रोश प्रकट कर रहे थे। उधर, पार्षद प्रवीणा राजावत नगर निगम से समन्वय बनाने का काम कर रही थीं। पार्षद प्रवीणा राजावत ने अबतक किए गए प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एडीए ने धोखा दिया है। शास्त्रीपुरम का ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त है।

मौके पर जोनल अधिकारी, सहायक अभियंता, अवर अभियंता के साथ आए अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने कहा कि शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति ने हमें कम पैसे में जलभराव की समस्या का समाधान करने की रोशनी दिखाई है। बारिश में आपका नुकसान वास्तव में सरकार का नुकसान है। 4.05 करोड़ का आगणन बना लिया है। इससे शत प्रतिशत समाधान हो या न हो लेकिन राहत जरूर मिलेगी। एडीए और अवस्थापना निधि से पैसा लेंगे। सरकार आपके खिलाफ नहीं है।

पार्षद शरद चौहान ने कहा कि 9 सितंबर को होने वाले नगर निगम अधिवेशन में शास्त्रीपुरम की समस्या उठानी थी लेकिन सदन नही हुआ। जब अवस्थापना निधि जनकपुरी में 6.50 करोड़ रुपये के काम करा सकते हैं लेकिन शास्त्रीपुरम नाला के लिए क्यों नहीं? हमें एडीए के दरवाजे नहीं जाना पड़ेगा।
सचिव डॉ. लाखन सिंह ने समस्या के बारे में अवगत कराया। इसके बाद सबकी सहमति बनने पर अध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव, पार्षद प्रवीणा राजावत और शरद चौहान का आभार प्रकट किया।

इससे पूर्व समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह परमार, मीडिया प्रभारी तरुन कुमार, मनवीर सिंह, आदित्य गौतम, निखिल एनक्लेव सोसाइटी के अध्यक्ष बीएम भदौरिया, राजेश्वरी राजपूत आदि ने विचार रखे। वंदना सिंह, मनीषा चौधरी, इंदु सिंह आदि महिलाओँ ने उपस्थिति दर्ज कराई। सारथी फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा सारथी और जाट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह सोलंकी ने मौके पर आकर समर्थन दिया।
इस मौके पर किशन सिंह चाहर, मनोज शर्मा, राजकिशोर सिंह परमार, मनोज कुमार शर्मा, भारत भूषण, सुरेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव राजवीर सिंह, संगठन मंत्री अजय सिकरवार, जगदीश सोलंकी, संगठन सचिव सुनील शर्मा, सुभाष राठौर, मुन्नालाल राजपूत, संदीप सिंह, जीएस कुशवाहा एडवोकेट, मनीष अग्रसेना आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

मीडिया प्रभारी तरुन कुमार ने बताया कि शुभम पिप्पल, रामवीर सिंह, दिनेश सिंह, अंकुर जैन, चंद्र प्रकाश राजपूत, राजीव ओबराय आदि ने धरना प्रदर्शन की व्यवस्थाएं संभालीं।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026