पंजाब चुनाव: सिद्धू और चन्नी के साथ दरबार साहिब पहुंचे राहुल गांधी

पंजाब चुनाव: सिद्धू और चन्नी के साथ दरबार साहिब पहुंचे राहुल गांधी

Election POLITICS

पंजाब विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की प्रदेश में एंट्री हो रही है। अमृतसर पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेसी प्रत्याशियों के साथ श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने कड़ा प्रसाद करवाया। राहुल पूरा समय मास्क लगाए रहे जबकि उनके साथ चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मास्क नहीं पहना। पूरे समय सिद्धू और चन्नी उनके दाएं-बाएं रहे। मुख्य भवन में राहुल गांधी ने गुरबाणी का श्रवण किया।

राहुल गांधी अपने दौरे में वर्चुअल रैली करके दोआबा के दलित वोट बैंक पर निशाना साधेंगे। राहुल गांधी का सुबह 9 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचने का प्रोग्राम था लेकिन वह करीब 12 बजे पहुंचे। उन्हें रिसीव करने के लिए पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी एयरपोर्ट पर पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी श्री दुर्गयाना मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर में माथा टेकेंगे। यहां से वह जालंधर के लिए रवाना हो जाएंगे।
राहुल गांधी के आने से पहले कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, विधायक कुलबीर सिंह जीरा, धर्मवीर अग्निहोत्री, इंद्रबीर सिंह बुलारियां, हर प्रताप सिंह अजनाला, जगविंदर सिंह जग्गा, लाडी शेरोवालीया, अश्वनी सेखाड़ी, सुनील दत्त व अन्य नेता श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में पहुंच गए।