Agra, Uttar Pradesh, India. राधास्वामी मत के अधिष्ठाता दादाजी महाराज (प्रो. अगम प्रसाद माथुर) की बहन श्रीमती संतोष माथुर पत्नी स्व. राजेन्द्र दयाल माथुर का सोमवार को प्रातः 6:30 निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थीं।
श्रीमती संतोष माथुर हजूरी भवन, पीपल मंडी में ही निवास करती थीं और आरंभ से ही सतगुरु सेवा, सतसंग व भजन में लीन रहती थी। उनकी आत्मीयता एवम सहनशीलता उनके नाम को सार्थक करती थी। छोटों को प्यार और बड़ों को सम्मान देना उनका विशेष गुण था। उन्होंने अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़ा है। शोकाकुल वातावरण में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई।
उठावनी सत्संग बुधवार 8 सितम्बर, 2021 को शाम 4:00 से 5:00 बजे तक हजूरी भवन परिसर में होगा। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते सत्संग का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- टिफनी ट्रंप ने कहा ‘वाह ताज’: पति संग आगरा पहुंचीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, ताजमहल के दीदार कर हुईं मंत्रमुग्ध - May 31, 2026
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026