2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी पीवी सिंधु – Up18 News

2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी पीवी सिंधु

SPORTS

 

पीवी सिंधु साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। वे फोर्ब्स की साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में इकलौती भारतीय हैं। फोर्ब्स ने साल के अंत में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 25 महिला खिलाड़ियों की सूची जारी की। इसमें सिंधु को 12वां स्थान मिला। सूची में पहला स्थान 25 साल की नाओमी ओसाका को मिला। जापान की इस टेनिस स्टार ने 51.1 मिलियन डॉलर यानी 422.33 करोड़ रुपए कमाए हैं।

27 साल की सिंधु ने साल 2022 में 7.1 मिलियन डॉलर यानी 58.6 करोड़ रुपए कमाए हैं। इनमें मैदान पर 82.78 लाख और मैदान के बाहर 57 करोड़ 40 लाख रुपए शामिल हैं।

टॉप-25 में कोई भारतीय नहीं

फोर्ब्स की सूची में पीवी सिंधु के अलावा किसी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है।

संन्यास ले चुकी सेरेना अब भी दूसरे नंबर पर

पिछले साल अगस्त महीने में संन्यास लेने वाली सेरेना विलियम्स दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 41.1 मिलियन यानी की 342 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस साल लिस्ट में चार नए चेहरे फ्रीस्टाइल स्कीयर, एलीन गु और टेनिस ऐस एम्मा रेडुकानू, इगा स्वेटेक और कोको गौफ है।

टॉप-10 में से 8 ने 10 मिलियन से ज्यादा कमाए

साल-2022 के दौरान टॉप-10 महिला खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ियों ने 10 मिलियन डॉलर यानी 82.62 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है, जो किसी पिछले साल की तुलना में दोगुना है।

25 खिलाड़ियों ने 285 मिलियन डॉलर कमाए

दुनिया की 25 सबसे अधिक वेतन पाने वाली महिला एथलीटों ने 2022 में 285 मिलियन डॉलर की कमाई की। जबकि टॉप 10 की बात करें तो यह 194 मिलियन डॉलर है, जो साल 2021 में 167 मिलियन डॉलर था और इस साल 17 प्रतिशत अधिक है।

Dr. Bhanu Pratap Singh