आईपीएल 2022 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर खत्म हो चुका है। दूसरे क्वालिफायर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही विराट के करियर का एक खराब आईपीएल भी खत्म हो गया। इस साल विराट के बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक निकले और वो 16 मैचों में 22 . 73 की औसत से 341 रन बना पाए। इसके बाद भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि विराट कोहली इस सीजन अपने चिर परिचित रंग में नहीं दिखे, जिसके लिये उन्हें जाना जाता है और एक आईपीएल सीजन में उन्होंने इतनी गलतियां कीं जितनी 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में नहीं की थी।
पिछले ढाई साल से शतक के लिए जूझ रहे विराट कोहली इस बार आईपीएल में भी कोई कमाल नहीं कर सके। अधिकतर मैचों में आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने वाले कोहली ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और आधिकतर मैचों में शुरुआत मिलने के बाद आउट हुए।
इस सीजन दूसरा ही विराट खेल रहा
सहवाग ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा “यह वह विराट कोहली नहीं है, जिसे हम जानते हैं। इस सीजन में दूसरा ही विराट खेल रहा है। उसने एक सत्र में इतनी गलतियां कीं, जितनी अपने पूरे करियर में नहीं की थी। जब रन नहीं बनते तो ऐसा होता है। आप रन बनाने के कई तरीके तलाशने लगते हो और उस चक्कर में विकेट गंवा देते हो। इस सत्र में कोहली के साथ भी ऐसा ही हुआ।”
दूसरे क्वालीफायर में कोहली ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगाया और विकेट के पीछे कैच आउट हो गए।
कोहली ने सभी को निराश किया
सहवाग ने कहा “जब आपका फॉर्म खराब होता है तो आप हर गेंद को छेड़ने की कोशिश करते हैं। बल्लेबाज को लगता है कि गेंद को मारने से और बड़े शॉट लगाने से आत्मविश्वास लौट आएगा। विराट ने ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में कई गेंद छोड़ी लेकिन फॉर्म खराब होने पर ऐसा होता है। आप आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों को भी नहीं छोड़ते। ऐसे में किस्मत खराब हो तो पीछे कैच लपके जाने की पूरी आशंका रहती है। उसने सभी को निराश किया। हम अपेक्षा करते हैं कि बड़े मैच में बड़ा खिलाड़ी चलेगा। उसने अपने आपको नहीं बल्कि उसके और आरसीबी के लाखों प्रशंसकों को निराश किया।”
-एजेंसियां
- SIT अध्यक्ष को 26 नए दस्तावेज सौंपेंगे संजय सिंह: कहा—यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे - August 21, 2026
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला: पूर्व महासचिव चंपत राय ने जारी किया 9 पन्नों का बयान, नृपेंद्र मिश्रा को लेकर किए बड़े दावे - August 20, 2026
- यूपी संस्कृत बोर्ड 12वीं के टॉपर रजनीश यादव की डिग्रियां और सम्मान हुआ निरस्त, शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने और जन्मतिथि में फेरबदल का मामला, CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस - August 20, 2026