आगरा-नीरज जी के परिवार और संगीत कला केंद्र द्वारा आयोजित इस “एक सुरमयी शाम, नीरज के नाम” कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन नीरज जी के ओल्ड सरस्वती नगर स्थित आवास, बल्केश्वर में किया गया। कार्यक्रम 4 जनवरी, 2023 को सूरसदन प्रेक्षागृह आगरा में होगा
कार्यक्रम की मुख्य आयोजक नीरज परिवार की पुत्रवधु डॉ वत्सला प्रभाकर ने बताया कि हर वर्ष पिताजी नीरज जी की जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता था। इस बार नीरज जी के गीतों से सजी यह शाम अपने आप मे अनोखी और अविस्मरणीय रहने वाली है।
नीरज जी के पुत्र शशांक प्रभाकर ने आगरा शहर के समस्त कवि, साहित्यकार व गीतकारों को इस कार्य्रकम का निमंत्रण देते हुए कहा कि पिता जी को समर्पित यह कार्यक्रम आगरा शहर का अपना कार्यक्रम होगा।
वरिष्ठ साहित्यकार व मंच संचालक श्रुति सिन्हा ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत नीरज जी के गीतों के साथ साथ उनकी कुछ कविताएं भी स्वरबद्ध की गई हैं जिनकी प्रस्तुति संगीत कला केंद्र से प्रतिभा केशव तलेगांवकर की टीम तथा रंगलोक सांस्कृतिक समिति से डिम्पी मिश्रा की टीम करेगी। आगरा शहर की जनता इस कार्यक्रम में गीत और कविताओं का सम्पूर्ण आनंद लेगी इसमे कोई संदेह नहीं है।
कवि व गीतकार तथा कार्यक्रम व्यवस्थापक दीपक सिंह सरीन ने कहा कि नीरज जी की जयंती पर आयोजित यह विशेष कर्यक्रम अपनी कुछ खास बातों के लिये भी जाना जायेगा। इस कार्यक्रम को निर्धारित समय पर शुरू कर दिया जायेगा ताकि जो अतिथि समय से अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे उन्हें कार्यक्रम शुरू होने में अधिक इंतज़ार न करना पड़े।
प्रेसवार्ता में कुंदनिका शर्मा, मृगांक प्रभाकर, डिम्पी मिश्रा, आदर्श नंदन गुप्त, डॉ वेदांत रॉय, डॉ ओशो आदि उपस्थित रहे।
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026
- 6 राज्यों के बदले राज्यपाल: चार नई नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान - October 12, 2026