Agra, Uttar Pradesh, India. लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) के नव मनोनीत नॉर्थ सेंट्रल जोन के वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार शर्मा का नगर शाखा प्रथम धौलपुर हाउस में अभिकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोशीला स्वागत किया। उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। अभिकर्ता साथियों का जोश देखते ही बनता था।
स्वागत कार्यक्रम में अभिकर्ता साथियों को संबोधित करते हुए नॉर्थ सेंट्रल जोन के वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार शर्मा ने आभार जताया। साथ ही कहा कि शीघ्र ही लियाफी संगठन को प्रत्येक ब्रांच स्तर पर मजबूती के साथ गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएस शुक्ला एवं नॉर्थ सेंट्रल जोन के अध्यक्ष श्री नवीन पांडे के नेतृत्व में समस्त अभिकर्ता साथियों के हितों को ध्यान रखते हुए एक लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी। अब अभिकर्ताओं के साथ एलआईसी के अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह का दुर्व्यवहार अथवा शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्वागतकर्ताओं में उपेंद्र उपाध्याय, बाबा बीएस तोमर, वीके सक्सेना, संतोष उपाध्याय, रामअवतार राठौर, राम प्रकाश बघेल, सुचिता जैन, सुनील कुमार, अशोक बाबू गर्ग, अजय जैन, अंजना वार्ष्णेय, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अशोक सबनानी, घूरेलाल समोगरिया, विद्यासागर वर्मा, सुनील जैन दीपा नोतनानी आदि थे
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026