Hathras (Uttar Pradesh, India) । हाथरस में आयकर विभाग द्वारा आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विवाद से विश्वास योजना के संबंधी जानकारी दी गई। आयोजन में आईआरएस अधिकारी, जॉइंट कमिश्नर रेंज – 1 आगरा, ज्योत्सना देवी ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम उद्देश्य विवाद से विश्वास योजना का प्रचार करना और व्यापारियों और वकीलों को इस स्कीम के फायदे बताना है।
जॉइंट कमिश्नर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य “विवाद से विश्वास’ योजना का प्रचार करना है। व्यापारियों और वकीलों को इस स्कीम के फायदे बताना है। सरकार द्वारा विविन्न अपील फोरमों में लम्बित केसों को निपटाने के उद्देश्य ये योजना लाई गई है। व्यापारीगण अपने लम्बित केसों को सिर्फ मूल आयकर चुकाकर निपटा सकते हैं। अब इस योजना की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ा दी है।
वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा पेश किए गए बजट में व्यापारियों को बहुत सी सुविधाएं दी गई हैं। आईआरएस अधिकारी, जॉइंट कमिश्नर रेंज – 1 आगरा, ज्योत्सना देवी ने बताया है कि अगर व्यापारी का 05 करोड़ का टर्नओवर है और 95 प्रतिशत तक उनका इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ट्रांजेक्शन हो रहे हैं, तो उन्हें ऑडिट नहीं कराना होगा। इसी प्रकार 75 साल से ऊपर के लोग जिनकी पेंशन, इंट्रेस्ट की आय है उन्हें इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करना होगा। उन्होंने बताया कि डिजिटलीकरण के युग में कई प्रक्रिया आसान हुई हैं।
- Bereit, echtes Geld zu gewinnen? Jetzt bei Lucky Dreams Casino in Österreich aktiv werden! - October 28, 2026
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026