चिकित्सा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा एवं डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने डॉ. आरएन गोयल की याद में प्रतिवर्ष एक कॉन्फ्रेंस करने का निश्चय किया।
Agra, Uttar Pradesh, India. शहर के विख्यात चिकित्सक एवं आगरा शहर को चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में आगरा को पूरे देश में ख्याति दिलाने वाले गरीबों का मसीहा कहे जाने वाले डॉ. आरएन गोयल (रामनिवास गोयल) की आज 10 अक्टूबर, 2020 को प्रथम पुण्य तिथि है। उनकी धर्मपत्नी डॉ. शशि गोयल एवं मुंह बोली बहन डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने उनकी याद में उनके कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए डॉ. आरएन गोयल फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किया। इस ट्रस्ट में शहर की अनेक गणमान्य हस्तियों के साथ चिकित्सा क्षेत्र के अनेक सुप्रसिद्ध चिकित्सकों ने अपना योगदान देने की पहल की। यह ट्रस्ट जीवन के अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों एवं पहलुओं पर काम करेगा।
रेनबो हॉस्पिटल कराएगा व्याख्यान
चिकित्सा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा एवं डॉ. जयदीप मल्होत्रा के साथ ही समस्त ग्लोबल रेनबो हॉस्पिटल के स्टाफ ने डॉ. आरएन गोयल की याद में प्रतिवर्ष एक कॉन्फ्रेंस करने का निश्चय किया। जिस कमरे में उन्होंने अंतिम सांस ली थी, उसको डॉ. आरएन गोयल के नाम पर समर्पित करने का निर्णय लिया।
कौन से कार्यक्रम होंगे
आगरा ऑब्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी प्रतिवर्ष उनके नाम पर एक लेक्चर कराएगी। आगरा आईएमए के भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ. शरद गुप्ता ने पर्यावरण संबंधी सभी पहलुओं पर अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया। समाजसेवी डॉ. वीरेंद्र अग्रवाल एवं डॉ. राजेंद्र अग्रवाल समाजिक क्षेत्र एवं गौ-सेवा के सभी कार्यों का संचालन करेंगे। यूपी आईएमए के भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के माध्यम से योग्य, कर्मठ, निष्ठावान उभरती प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु व्याख्यान पारितोषिक आदि के बारे में निर्णय लेंगे। धर्मपत्नी डॉ. शशि गोयल शिक्षा एवं आध्यात्म के क्षेत्र को संभालने के साथ ही विदेशों में भारतीय संस्कृति, कला, योग, भारतीय देशी चिकित्सा के सभी पहलुओं को संभालेंगी। डॉ. आरएन गोयल फाउंडेशन अनाथ बच्चों की शिक्षा हेतु पूर्ण सहयोग दे रहा है।
रामलाल आश्रम में दो कक्ष बनवाए
प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर इस ट्रस्ट ने रामलाल वृ़द्धाश्रम कैलाश मंदिर के पास सिकंदरा में वृद्धजनों के रहने हेतु दो कमरों का निर्माण कर सुसज्जित करके समर्पित किया। इस अवसर पर स्व. डॉ. आरएन गोयल की आत्मा की शांति हेतु गायत्री यज्ञ एवं सर्वधर्म प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया।
मुंहबोली बहनों ने दी श्रद्धांजलि
प्रथम पुण्य तिथि पर अपने मित्रगणों एवं उनकी मुंहबोली बहनों डॉ. मधु प्रकाश, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. सुनीता भागिया, डॉ. निधि गुप्ता, सरोज अग्रवाल ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी ने डॉ. आरएन गोयल गोयल के व्यक्तित्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया गया।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026