Agra/New Delhi (Capital of India). ताजमहल के शहर आगरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi), उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Samajwadi party) तथा कांग्रेस व राहुल गांधी (Congress Rahul Gandhi) पर अनोखे अंदाज में निशाना साधा। शेरो-शायरी के माध्यम से उन्होंने अपनी बात रखी। ओवैसी की पढ़ाई-लिखाई और उर्द भाषा पर लानत भेजी। अखिलेश यादव के बारे में कहा कि वे कोरोना वैक्सीन का टीका इसलिए नहीं लगवा रहे कि कहीं जयश्रीराम न कहने लगें। कांग्रेस के बारे में कहा कि नेहरू जी की पांचवी पीढ़ी आ गई और देश से गरीबी दूर नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में लाजवाब बातें कहीं। लोकसभा में बार-बार रोके जाने के बाद भी वे रुके नहीं। यहां देखें पूरा वीडियो-
- आगरा छावनी के मुद्दों पर दिल्ली में दस्तक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा—राज्य सरकार के जवाब का इंतजार - March 8, 2026
- आगरा में यमुना आरती स्थल पर जागी आध्यात्मिक चेतना, कवियों के शब्द बने भक्ति की आरती - March 2, 2026
- जब बच्चों ने खुद टांगा अपना बैग: बैजंती देवी इंटर कॉलेज आगरा में ‘नौनिहाल महोत्सव’ बना आत्मनिर्भरता का उत्सव - February 24, 2026