आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो मनोज कुमार रावत ने मेरठ कॉलेज, मेरठ के प्राचार्य के रूप में विगत दिवस कार्यभार ग्रहण कर लिया।
प्रो रावत का उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा वर्ष 2021 में प्राचार्यों की सूची में चयन किया गया था। हाल ही में उनकी आसन व्यवस्था मेरठ कॉलेज, मेरठ में कर दी गई। मेरठ कालेज की नई प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा ओपी अग्रवाल एवं सचिव विवेक कुमार गर्ग ने प्रो रावत को प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण कराया।
ज्ञात हो कि प्रो मनोज कुमार रावत वर्ष 2009 में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग के प्राचार्य की सूची में चयनित होकर आगरा कॉलेज के प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उसके बाद अगस्त 2016 को सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के कारण प्रदेश के सभी चयनित प्राचार्य को अपने पद से हटना पड़ा था।
मेरठ में कार्यभार ग्रहण करने के दौरान प्रो दीपा रावत, प्रो केपी तिवारी, प्रो अमित अग्रवाल, डा शैलेंद्र कुमार, चेतन गौतम उपस्थित थे।
प्रो रावत का शिक्षण और प्रशासनिक अनुभव 33 वर्षों से अधिक है, आगरा कॉलेज में 17 जनवरी 2009 से 10 अगस्त 2016 तक प्राचार्य के रूप में कार्य किया, जहां उनके नेतृत्व में कॉलेज को NAAC द्वारा ‘A’ ग्रेड और UGC से CPE मान्यता प्राप्त हुई। डॉ. रावत के नेतृत्व में आगरा कॉलेज में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। उन्हें ‘युवा वैज्ञानिक पुरस्कार’ (1996) और ‘राष्ट्रपति प्रशंसा पुरस्कार’ (2016) जैसे कई सम्मान मिले हैं।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026