लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूरा देश में आज महात्मा गांधी की 155वीं जयंती मना रहा है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया। स्वच्छता को साधना का मार्ग बताने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का भी संदेश दिया। सीएम योगी ने अपील करते हुए कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर अपने आस-पास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा बनकर ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ के निर्माण में सहभागी बनें।
गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद मुख्यमंत्री हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चरखा चलाया। इस दौरान उन्होंने गांधी आश्रम का भ्रमण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश में आज महात्मा गांधी की जयंती मनायी जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जोकि 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन से प्रारंभ हुआ और आज गांधी जयंती पर भी जारी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट के सहयोगी मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, मेयर सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद
महात्मा गांधी जयंती के साथ ही दो अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनायी जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म भी दो अक्टूबर को हुआ था। गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनेक्सी पहुंचे और वहां स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
साभार सहित
- आगरा में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का भव्य स्वागत: धाकड़ समाज ने किया अभिनंदन, शंखनाद के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय का संकल्प - August 4, 2026
- ताजमहल परिसर में ड्यूटी के दौरान एएसआई कर्मी की अचानक मौत: पश्चिमी गेट पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित - August 4, 2026
- चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी: आगरा कैंट स्टेशन पर मुस्तैद मेडिकल टीम ने संभाली कमान, जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित - August 4, 2026