ऊसराहार (इटावा)। ऊसराहार थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नम्बर 125.5 पर रात 10.15 बजे किनारे खड़े एक अन्य वाहन में लखनऊ से आगरा की ओर तेज रफ्तार दौड़ी जा रही लग्जरी कार कीयाक्रेंस पीछे से जा घुसी। इसमें सवार चालक व दो विदेशी महिलाओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और एक पुरुष समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची ऊसराहार पुलिस और यूपीडा के कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए पीजीआई सैफई भिजवाया, जहां घायलों का इलाज जारी है। लग्जरी कार में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे और कार लखनऊ से दिल्ली जा रही थी।
दुर्घटना में नाज उम्र 30 वर्ष पुत्री मुस्तफा निवासी जंगपुरा थाना लाजपत नगर नई दिल्ली, कैथरीन पुत्री नामालूम निवासी रूस, चालक संजीव पुत्र राजवीर सिंह निवासी टीए 44/3 तुगलकाबाद एक्सटेंशन थाना गोविंदपुरी नई दिल्ली की मौत हो गई। इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार इस सड़क हादसा में क्रिस्टन उर्फ तबस्सुम 20 वर्ष, आतिफा 25 वर्ष, राहुल पुत्र ईश्वर सिंह निवासी मकान नंबर 653 ब्लॉक एफ मकान नंबर 653 न्यू दिल्ली घायल हुए हैं जिनका इलाज पीजीआई सैफई में चल रहा है।
- आगरा के थाना एकता क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, 100 फुटा रोड पर नंगे पैर और सहमी हालत में घूमती मिली दिल्ली की युवती - October 19, 2026
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026
- लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज घटना: खेत में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले विवाहिता और युवक के शव, मौके पर जुटी भारी भीड़ - October 19, 2026