प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में देश के सबसे लंबे केबल पुल का उद्घाटन किया है. 2.32 किलोमीटर लंबा यह पुल बेट द्वारका द्वीप को ओखा से जोड़ता है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पहले इस पुल को सिग्नेचर ब्रिज कहा जा रहा था लेकिन अब इसे ‘सुदर्शन सेतु’ नाम दिया गया है.
बेट द्वारका मुख्य द्वारका शहर से क़रीब 30 किलोमीटर दूर ओखा बंदरगाह के पास एक टापू है. श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर यहीं पर मौजूद है.
पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले इस पुल को ‘गुजरात की विकास यात्रा का एक अहम अवसर’ क़रार दिया. उन्होंने बेट द्वारका मंदिर में पूजा अर्चना भी की.
इस पुल का यहां के लोगों और द्वारकाधीश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफ़ी अहम माना जा रहा है.
ओखा और बेट द्वारका के बीच आना-जाना सुगम बनाने के लिए इस परियोजना की शुरुआत साल 2017 में हुई थी. पहले नाव के माध्यम से ही इस द्वीप पर पहुंचा जा सकता था.
इस पुल के निर्माण पर 978 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस पुल में सोलर पैनल भी लगाए गए हैं, जिनसे एक मेगावॉट बिजली पैदा होगी.
-एजेंसी
- ‘परीक्षा नहीं युद्ध हो गया है’: भाजपा के संस्थापक सदस्य मुरली मनोहर जोशी का मोदी सरकार की कार्यशैली पर करारा प्रहार - August 29, 2026
- देवरिया में बोले सीएम योगी- डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव हर वर्ग तक पहुंच रहा विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ - August 29, 2026
- राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला: बोले— देश में आज भी संविधान और आरएसएस की लड़ाई; खरगे के अपमान पर कहा, शुद्धिकरण करने वालों पर होगी एफआईआर - August 29, 2026