स्कूलों में प्रदर्शित करके युवाओं को किया जाएगा प्रेरित
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India.अमर शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की शहादत पर निर्मित फिल्म “अभी मैं जिन्दा हूँ माँ ” का प्रीमियर शो एवं लोकार्पण 28 जनवरी को सूरसदन में किया जा रहा है। जिसके आमंत्रण पत्र का विमोचन बुधवार को माथुर वैश्य सभागार, पचकुइयां पर किया गया।
22 नवंबर, 2023 को आतंकवादियों से जूझते हुए जम्मू में शहीद हुए कैप्टन शुभम गुप्ता के जीवन और उनके बलिदान पर एक लघु फिल्म का निर्माण रंजीत सामा व विजय सामा ने किया है। निर्देशक हेमंत वर्मा हैं।
कैप्टन शुभम गुप्ता स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद फिल्म निर्माता रंजीत सामा ने बताया कि आरए मूवीज के बैनर तले बनी फिल्म की अवधि 40 मिनट है। इस बायोग्राफी फिल्म के माध्यम से मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए, देश की माटी के लिए मर मिटने वाले आगरा के बेटे कैप्टन शुभम गुप्ता की यादों को जीवन्त करने का प्रयास किया गया है।
फिल्म के प्रीमियर शो की आज रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर मौजूद कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता डीजीसी बसंत गुप्ता ने कहा कि शुभम मेरा बेटा नहीं, शहर का बेटा है। उसे पूरे शहर का प्यार मिल रहा है। आने वाली पीढ़ी उससे प्रेरणा ले, इसीलिये इस फिल्म का निर्माण किया गया है।
डा. तरुण शर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी कैप्टन शुभम गुप्ता से प्रेरणा लेकर सेना में भर्ती हो, इसके लिए यह फिल्म स्कूलों में भी प्रदर्शित की जाएगी। केशव दत्त गुप्ता, संयोजक प्रमोद सिंघल, राजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रीमियर समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व थलसेना अध्यक्ष एवं भारत सरकार के राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह जी होंगे।
आमंत्रण पत्र का विमोचन करने वालों में अशोक गुप्ता, डा.हरिदत्त शर्मा, राजेश कुलश्रेष्ठ, डा.पवन गुप्ता,मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल, सोमदेव सारस्वत,राजेश गोयल, नितेश अग्रवाल (चैन), अजय कंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, मुरारीलाल गोयल (पार्षद), अशोक गुप्ता, राजीव अग्रवाल, सीए विवेक अग्रवाल, राकेश चौहान और जय प्रकाश अग्रवाल आदि प्रमुख थे।
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026
- आगरा के बाह में रिटायर शिक्षक से 15 लाख हड़पने के लिए रची गई खौफनाक साजिश; पुलिस अधिकारियों के नाम पर ऐंठे रुपये, आरोपी गिरफ्तार - October 19, 2026
- ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला; बोले— पिता और चाचा की विरासत नहीं संभाल पा रहे सपा प्रमुख - October 19, 2026