मुंबई : आगामी हिस्टोरिकल ड्रामा ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के मेकर्स ने ‘यमुनाबाई’ के रूप में अंकिता लोखंडे का एक दिलचस्प पोस्टर जारी किया। पोस्टर में दिखाया गया है कि कैसे अंकिता ने विनायक दामोदर सावरकर की पत्नी यमुनाबाई के किरदार को गहराई से निभाया है। उनके डी-ग्लैम लुक के साथ-साथ रॉ अवतार ने उनकी भूमिका में प्रामाणिकता जोड़ दी है। जहां, पोस्टर का पहला भाग अपने पति की मदद करने के उनके नज़रिये को दर्शाता है। वहीं, दूसरा भाग सावरकर के प्रति उनके अटूट समर्थन और प्यार को दर्शाता है। एक्ट्रेस ने पूरे उत्साह के साथ पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया।
पोस्टर जारी होने के बाद से, अंकिता के फैंस उनकी रॉ अपीयरेंस को लेकर खूब तारीफ कर रहे हैं। यह फिल्म, जिसमें रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं, अंकिता की अभिनय क्षमता पर प्रकाश डालने का वादा करती है.
‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ रणदीप हुड्डा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है। फिल्म इस प्रसिद्ध क्रांतिकारी की एक दिलचस्प अनकही ऐतिहासिक कहानी की पड़ताल करती है। यह 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-up18News/अनिल बेदाग
- मां पीतांबरा के जयकारों से गूंजी ताजनगरी: भव्य वेद यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; 2151 कुंडीय महायज्ञ के लिए जनजागरण तेज - November 2, 2026
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026