प्रथम दिन भक्तामर की 12 गाथाओं का हिन्दी रूपांतरण भजन के माध्यम से किया
अकबर प्रतिबोधित जगतगुरु हीर विजय सूरी जी की 466वीं पुण्यतिथि पर गुरुदेव का जाप
Agra, Uttar Pradesh, India. श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर रोशन मोहल्ला में चार दिवसीय भक्तामर महापूजन साध्वी श्री वैराग्य निधि जी महाराज साहब की निश्रा में प्रारंभ हुआ। भक्तामर स्तोत्र संसार के सबसे प्रभावशाली स्तोत्रों में से एक है। महापूजन चार दिन चलेगा।
इस अवसर पर वैराग्य निधि महाराज ने कहा कि उज्जयिनी नगरी में विद्याविलासी वृद्धभोज राजा की राज्यसभा में अनेक पंडित थे। इनमें मयूरभट्ट और बाणभट्ट प्रमुख थे। मयूरभट्ट सूर्य को प्रसन्न कर कोढ़ रोग से मुक्त हुए। बाणभट्ट ने चंडिका देवी को प्रसन्न कर राजा द्वारा काटे गए अपने हाथ-पैर पुनः प्राप्त किए। राजा ने पूछा- अन्य कोई ऐसा है? उत्तर मिला- जैनाचार्य श्री मानतुंग जी। राजा ने उन्हें 48 बेड़ियों में बांधकर कारागृह में डाल दिया। आचार्यश्री ने उत्कृष्ट भक्तिभावों से श्री आदिनाथ प्रभु की स्तुति 48 गाथाओं से की। भक्ति की शक्ति सबने देखी। 48 बेड़ियां और 48 ताले टूट गए और आचार्यश्री बंधनमुक्त हो गए। इसी भक्तामर महापूजन को सभी ने भक्तिभाव से किया।

विमल जैन के अनुसार प्रथम दिन भक्तामर की 12 गाथाओं का हिन्दी रूपांतरण महा पूजनके माध्यम से किया गया। 40 से अधिक पति-पत्नी एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। आज के भक्तामर महापूजन के लाभार्थी थे वीरेंद्र सिंह, रोहित बोहरा एवं रतन चंद रवि कुमार जी लोकड़ परिवार।
अकबर प्रतिबोधित जगतगुरु हीर विजय सूरी जी की आज 426वीं पुण्यतिथि पर गुरुदेव का जाप किया गया। इस संबंध में वैराग्य निधि महाराज ने कहा कि गुरुदेव का आगरा श्री संघ पर बहुत बड़ा उपकार है। आज 400 वर्ष से भी अधिक प्राचीन चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर की प्रतिष्ठा हीर विजय सूरि जी के कर कमलों से हुई थी। आज जिस हीर विजय सूरि उपाश्रय में हम भक्तामर महापूजन कर रहे हैं, वह आप की ही देन है।
कार्यक्रम में संजय दूगड़, विपिन जैन, शरद जैन, अशोक कोठारी, आयुष, संचित ललवानी, ममता जैन, शिल्पा लोढ़ा, मंजू कोठारी, उषा वैद, अनुराधा बोहरा, उषा, संगीता लोढ़ा, चंदा, सुमन ललवानी, सपना बरड़िया आदि उपस्थित थे।
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026