Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। श्री हित हरिवंश चन्द्र महाप्रभु की जन्मभूमि श्रीजी मंदिर बाद ग्राम में श्रावण मास में श्रीजी का व्याहुला उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें ब्रज मंडल के प्रमुख संतों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
ब्रजवासी अपने-अपने घरों में घी के दीपक जलाएं एवं सुन्दर कांड का पाठ करें
रामकमल वेदांती महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण की गूंज ब्रज मंडल के संत महात्माओं द्वारा काफी समय पहले से उठाई जा रही थी। अब वह क्षण आने वाला है जब राम लला का भव्य मंदिर अयोध्या में बनेगा। वहीं फूलडोलदास महाराज ने मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का आभार व्यक्त किया। महंत लाड़ली शरण महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए ब्रज की रज अयोध्या में राम लला के मंदिर के लिए भेजी गई है जो समस्त ब्रजवासियों के लिए गौरव की बात है। महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज ने सभी ब्रजवासियों से अपील करते हुए कहा कि 5 अगस्त के दिन समस्त ब्रजवासी अपने-अपने घरों में घी के दीपक जलाएं एवं सुन्दर कांड का पाठ करें ।
ब्रज मंडल के संत महात्माओं ने श्रीकृष्ण सरोवर में रोपे 101 पौधे
कार्यक्रम का आयोजन श्रीहित रासमंडल के महंत लाड़ली शरण महाराज के सानिध्य में हुआ। जिसमें ब्रज के संत-महात्माओं एवं अधिकारियों के हाथों से श्रीकृष्ण सरोवर में 101 पौधे रोपे गए। संत महात्माओं द्वारा इस 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम लला के भव्य मंदिर निर्माण के शिलान्यास पर भी चर्चाएं हुईं। कार्यक्रम में गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर आचार्य किशोरी शरण देवाचार्य, बलराम दास महाराज, महामंडलेश्वर वासुदेव दास महाराज, महंत जयरामदास महाराज, सच्चिदानंद महाराज, रसिक माधव दास महाराज, महामंडलेश्वर भास्करानन्द महाराज, सुतीशक्षण दास महाराज सुदामाकुटी, विशंभर दास महाराज निर्माणी अखाड़ा, रामपरमेश दास महाराज, पंकज महाराज, गुड्डू महाराज, सुंदरदास महाराज, पुरुषोत्तम दास महाराज, चन्द्रप्रकाश, राम स्वरूप महाराज, दम्पति शरण महाराज, राधावल्लभ बाबा, मुकेश गौतम, संजय दीक्षित चेयरमैन, रणधीर चौधरी, प्रिया वल्लभ, बालो भगत, बिहारी सिंह, ठाकुर चंदन सिंह, दिनेश सिंह तरकर, खेलन मुखिया आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिलाधिकारी मथुरा सर्वज्ञराम मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.गौरव ग्रोवर, सीआईएसएफ यूनिट के डिप्टी कमांडेंट अभिषेक कुमार साहू, एसडीएम सदर कान्तिशेखर, एसडीएम महावन सहित अन्य आलाधिकारियों ने भी महोत्सव में झूला उत्सव के दर्शन हिमांजलि फाउंडेशन के बैनर तले सीआईएसएफ यूनिट मथुरा रिफाइनरी के सहयोग से वृक्षारोपण भी किया गया।
- Agra News: हींग की मंडी में गत्ते की शीट गोदाम में लगी भीषण आग, दमकलों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू - January 23, 2025
- Agra News: फर्जी दस्तावेज से बैनामे कराने वाले गिरोह के खुलासे के बाद रजिस्ट्री विभाग पर उठ रहा संदेह - January 23, 2025
- Agra News: मौसम ने फिर ली करवट, बारिश ने बढ़ाई हल्की ठंड, बादलों की धूप से आंख-मिचौली जारी - January 23, 2025