Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। वृंदावन क्षेत्र के गांव सकराया में पीआरवी पर तैनात होमगार्ड और सिपाही के साथ मारपीट कर पिस्टल छीन ली। दोनों को पीट कर घायल कर दिया। होमगार्ड ने वायरलैस से इसकी सूचना जिला कमांड को दी। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ आलाधिकारी गांव पहुंच गये। घायल पुलिसकर्मियों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। घायल सिपाही को हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस की पिस्टल भी बरामद कर ली है। गांव पहुंचे पुलिस बल ने सकराया गांव निवासी लक्खी, प्रताप एवं बने सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस पांच और हमलावरों की तलाश में जुटी है।सिपाही दिनेश सिंह और होमगार्ड दिनेशचंद पर लाठी डंडों से हमला कर दिया
रात को करीब पौने दस बजे वृंदावन के गांव सकराया में देर रात पीआरवी 1921 को सूचना मिली थी कि सकराया गांव में हरीशचंद की दुकान पर लक्खी का झगडा हो गया है। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि पीआरवी के पहुंचते ही झगडा कर रहे दोनों पक्ष पुलिसकर्मियों पर हमलावर हो गये। सिपाही दिनेश सिंह और होमगार्ड दिनेशचंद पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। होमगार्ड दिनेश चंद ने हमले की सूचना वायरलैस से अधिकारियों को दे दी। गांव में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पहले भी कई बार वृंदावन पुलिस पर हमला किया जा चुका है। परखम गुर्जर, सकराया गांव में पीआरवी पुलिस पर हमले हुए। इस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई भी की थी।
उदय शंकर सिंह, एसपी सिटी ने बताया कि रात में लगभग पौने दस बजे थाना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में गांव सकराया में झगडे की सूचना पर लोगों ने पीआरवी कर्मियों से झगडा कर लिया। उनके साथ मारपीट की, उनकी पिस्टल छीन ली। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची। पिस्टल की बरामदगी कर ली है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले कें आगे की कार्रवाही की जा रही है।
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026
- आगरा में गूंजी अमन की दुआ: “विश्व पटल पर कायम हो शांति”, जंग की समाप्ति के लिए मासूमों ने भी उठाए हाथ - March 29, 2026