लखनऊ। संभल हिंसा के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे के आमने सामने हैं। विपक्ष इस हिंसा पर सरकार को घेरने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने संभल जाने का प्रयास किया। पुलिस को जानकारी मिलते ही उन्हें रोक दिया गया। इस पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुलिस के अलावा दो गाड़ी पीएसी भी बुलाई गई थी।
पुलिस से हुई हल्की झड़प
संभल जाने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस से कांग्रेस नेताओं की हल्की झड़प भी हुई। इसके बाद यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय धरने पर भी बैठ गए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, जब भी प्रतिबंध हटेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभल जरूर जाएगा। हम संभल जाकर वहां की स्थिति की अपने स्तर पर जांच करेंगे। यह भी खुलासा करेंगे कि पुलिस प्रशासन के लोग किस तरह से गलत जांच रिपोर्ट पेश करते हैं।
पार्टी कार्यालय में जुटे थे कांग्रेस नेता
संभल जाने की तैयारी कांग्रेस ने काफी पहले से कर ली थी। इसके कारण रविवार रात से ही पार्टी के नेता कार्यालय पहुंच गए थे, जहां उन्होंने रात बिताई थीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से नेता रविवार की शाम को ही लखनऊ पहुंच गए थे, ताकि सभी सोमवार की सुबह एक साथ रवाना हो सकें। संभल जाने के लिए निकलने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी कार्यालय पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह संभल जाने के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन शातिरों को दबोचा; विदेशी कनेक्शन भी आया सामने - November 30, 2025
- Agra News: अवधपुरी जिनालय में श्री पदमप्रभु विधान का भव्य आयोजन, साधर्मी परिवारों ने आराधना कर पाई दिव्य अनुभूति - November 30, 2025
- Agra News: टोरेंट पावर के सीएसआर अभियान में 202 यूनिट रक्त संग्रह, कर्मचारियों की सहभागिता ने बढ़ाया सामाजिक संकल्प - November 30, 2025