आगरा कमिश्नरेट की पुलिस अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एत्मादपुर पुलिस ने गुंडा अधिनियम धारा 3 के तहत तीन अपराधियों को जिला बदर का नोटिस देकर फिरोजाबाद बॉर्डर पर छोड़ दिया। साथ ही हिदायत दिखाई 6 माह तक जिला आगरा की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे।

एत्मादपुर थाना क्षेत्र के बैलोठी गांव निवासी बच्चू सिंह, मुकेश और उदयवीर पुत्रगण रामवीर सिंह को जिला बदर का नोटिस थमाते हुए फिरोजाबाद बॉर्डर पर छोड़ दिया। यह तीनों भाई नकली दूध बेचने के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। जिला बदर की कार्यवाही में उप निरीक्षक पवन कुमार और उप निरीक्षक दीपक कुमार मौजूद रहे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026