मिमिक्री विवाद पर अब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी इस सदी के सबसे बड़े नॉन-सीरियस लीडर हैं। वह राजनीति और देश को लेकर बिल्कुल भी सीरियस नहीं हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को पता ही नहीं होता कि वो क्या कहते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि ऐसे नॉन-सीरियस इंसान पर ज्यादा कमेंट करने से कुछ होगा। गिरिराज सिंह ने आगे कहा, “जिन विषयों को वो रखना चाहते हैं, उन विषयों पर तो जनता ने उन्हें 2019 में नकार दिया। तीन राज्यों में हारने के बाद उन्होंने हदें पार कर दी हैं।”
...इनकी जुबान नहीं खुलती थी
बीजेपी सांसद ने कहा कि सदन के अंदर अब जो बिहेवियर कर रहे हैं और उस पर कहते हैं कि उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। कांग्रेस भी एक समय पर 92 सांसदों को निकाल चुकी है। उस समय इनकी जुबान नहीं खुलती थी। राहुल गांधी को तो (मिमिक्री विवाद पर) मना करना चाहिए था कि ऐसा मत करो।
राहुल गांधी ने मिमिक्री विवाद पर क्या कहा?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कहना है, “…सांसद वहां बैठे थे, मैंने उनका वीडियो शूट किया। मेरा वीडियो मेरे फोन पर है। मीडिया दिखा रहा है… किसी ने कुछ नहीं कहा… हमारे 150 सांसदों को बाहर निकाल दिया गया है, लेकिन मीडिया में उस पर कोई चर्चा नहीं है। अडानी पर कोई चर्चा नहीं है, राफेल पर कोई चर्चा नहीं है, बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं है। हमारे सांसद निराश हैं और बाहर बैठे हैं, लेकिन आप उस पर (मिमिक्री) चर्चा कर रहे हैं।”
-एजेंसी
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026