लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिटायर आईएएस की पत्नी की लूट के बाद निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है।
इलाके में हत्या से दहशत का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंदिरा नगर सेक्टर 22 निवासी रिटायर आईएएस देवेन्द्र नाथ दूबे सुबह गोल्फ खेलने गए थे। जब वह घर लौटे तो अपनी पत्नी की लाश लटक रही थी। जिसे देख उनके होश उड़ गए।
उन्होंने बताया कि घर खुला था, अलमारियों का सामान बिखरा हुआ था। उनकी पत्नी मोहिनी दुबे के गले में फंदा लगा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई है कि लूट के बाद पत्नी की हत्या की गई है। देवेन्द्रनाथ दूबे रायबरेली के डीएम और प्रयागराज के मंडलायुक्त रह चुके हैं।
Compiled by up18news
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- लखनऊ में CM योगी के एरियल सर्वे पर अखिलेश का तंज, बोले- बड़ी देर करदी मेहरबां आते-आते… हैलीकाप्टर क्या मेंटेनेंस के लिए गया हुआ था? - October 6, 2026
- यूपी राज्यसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी नहीं उतारेगी तीसरा उम्मीदवार, अखिलेश यादव बोले- ‘हमारी निगाह तीन पर नहीं, 403 पर है’ - October 6, 2026
- सुल्तानपुर में आधी रात में पुलिस दीवार फांदकर अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर में घुसी, परिजनों से तीखी नोंकझोंक - October 6, 2026