आगरा: कैलाश मंदिर के पास शनिवार को गंगाजल की मेन पाइपलाइन फट जाने से घरों और मंदिर के मेन गेट तक पानी भर गया। कैलाश गांव में लोगों के घरों के अंदर भी पानी भर गया। कई जानवर पानी के बहाव में बह गए। मंदिर के महंत ने जल निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने तुरंत पाइप लाइन ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी है।
मंदिर के महंत गौरव गिरी ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे कैलाश के पास से होकर गुजरने वाली गंगाजल की मेन पाइप लाइन फट गई। इसी पाइपलाइन से पानी फिल्टर होकर शहर में जाता है। पाइपलाइन लगभग छह फीट चौड़ी है।
पाइपलाइन फटने से आसपास 5-5 फीट पानी भर गया।मंदिर के मुख्य द्वार तक पानी ही पानी दिख रहा था। आसपास के घरों के अंदर पानी चला गया। लोगों के बेड और अलमारी डूब गए। सामान खराब हो गया। पानी का बहाव इतना ज्यादा था कि मंदिर के मेन गेट तक पानी आ गया।
मंदिर के पीछे गऊशाला में पानी भर गया। पूरा भूसा गीला हो गया। महंत ने इसकी जानकारी जल निगम के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने तुरंत टीम भेजकर पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया है। पानी से लोगों को बहुत नुकसान हो गया है।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026