राजकोट। गुजरात में राजकोट के नानामवा रोड पर टीआरपी मॉल के गेम जोन में शनिवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में खबर लिखे जाने तक तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आज वीकेंड होने के कारण कई परिवार अपने बच्चों के साथ टीआरपी मॉल के गेम जोन में हमेशा की तरह पहुंचे थे। इस दौरान अचानक आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि 5 किमी दूर तक धुएं का गुबार देखा गया।
आग और धुएं के बीच गेमजोन में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। टीआरपी मॉल में आग की लपटें बढ़ती देख मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। उनकी ओर से लगातार बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। इसके अलावा, पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छुट्टियों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में बच्चे आते हैं, जिस दौरान यह घटना घटी है। उस समय यहां बच्चों की काफी भीड़ थी।
दूसरी ओर, शहर के भाजपा अध्यक्ष मुकेश दोशी भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी प्राथमिकता आग बुझाने की है। इस मामले में जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
Compiled by up18news
- सीतापुर में चोरी का अनूठा मामला: जेवर और कीमती सामान के साथ 30 किलो चीनी भी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026
- कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच खत्म हुई तल्खी: रक्षाबंधन पर एक्ट्रेस ने योग गुरु को बताया बड़ा भाई, कहा- विवाद नहीं बल्कि संवाद होना चाहिए - August 28, 2026
- कर्नाटक में वाल्मिकी निगम घोटाले पर घिरे मंत्री बी. नागेंद्र ने दिया इस्तीफा: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए बोले— बीजेपी और केंद्रीय एजेंसियों से नहीं डरूंगा - August 28, 2026