Hathras, Uttar Pradesh, India. पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल के निर्देशन में #COVID-19 महामारी संक्रमण के नियन्त्रण के लिए जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों मे भ्रमण करते हुए कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरुक किया गया।
समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षको द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का शतप्रतिशत अनुपालन करने हेतु जागरुक किया गया। साथ ही लोगो को अवगत कराया गया कि जनपद में जारी साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के दृष्टिगत आप लोग बिना वजह घर से बाहर बिल्कुल ना निकले। बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न लगाएं। आपस में एक दूसरे से 2 गज की दूरी बनाकर रखें। समय-समय पर हाथों को साबुन अथवा सैनिटाइजर से साफ करते रहें तथा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क/फेस कवर अनिवार्य रूप से लगाकर रखें। बहुत जरुरी कार्य हो तो ही घर से बाहर निकले तथा बताया गया कि बिना मास्क के सार्वजनिक स्थान पर या बेवजह घर से बाहर निकलने पर महामारी अधिनियम के तहत भारी जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी।
इसके साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षको/थानाध्यक्षों द्वारा चेकिंग के दौरान आमजनमानस को अवगत कराया गया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जनपद में लागू साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू का शतप्रतिशत अनुपालन करें। साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन करते हुए अपने घरों में रहें, कोरोना संक्रमण से खुद को और अपने परिजनों तथा आसपास के लोगों को भी बचाएं। पुलिस द्वारा गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान लगातार लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी जरूरी सावधानियां बरतने हेतु विभिन्न माध्यमों से अपील की जा रही है।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026